पडरौना। शुक्रवार कोएसपी ने कुबेरस्थान थाने का निरीक्षण किया। कार्यालय में रखे अभिलेखों की जांच की। रख रखाव के निर्देश दिए। जनसुनवाई रजिस्टर में शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत अंकन, समस्या का निस्तारण एवं फीडबैक को रजिस्टर में अपडेट करने और महिला हेल्प डेस्क पर आने वाले फरियादी से अच्छे व्यवहार एवं समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस, बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। संवाद
00
चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। शुक्रवार को पडरौना कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोबाईल फोन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बलिराम उर्फ टुन्नु पुत्र ओमप्रकाश निवासी कन्नौजिया वार्ड थानाक्षेत्र पडरौना कोतवाली को बेलवा चुंगी के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का सैमसंग कम्पनी का एंड्राएड मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर कोतवाली पुलिस कार्रवाई कर रही है। संवाद