तमकुहीरोड। सपा के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सपा का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को परसा उर्फ सिरिसिया गांव पहुंचा और निषाद पार्टी के कार्यक्रम के दौरान शंभू निषाद की हुई मौत के मामले में उनके परिवार से मिल कर ढांढस बंधाया और प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजे दिलाने और सरकारी नौकरी और कृषि योग्य भूमि का पटटा दिलाने की मांग किया। परसा उर्फ सिरिसिया निवासी व निषाद पार्टी के कार्यकर्ता शंभू निषाद बुधवार को तमकुहीराज में पार्टी कार्यक्रम भाग लेने गए थे। उसी में स्वागत के दौरान जेसीबी से गिर कर उनकी मौत हो गई थी। प्रतिनिधि मंडल में सपा के जिलाध्यक्ष रामअवध, पूर्व विधायक डाॅ. पीके राय, कासिम अली, प्रेमचंद यादव, बुटाई निषाद, वकील निषाद, अब्दुल मनान आदि शामिल रहे।