कुशीनगर। एसपी केशव कुमार ने शनिवार रात दो सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने सभी को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जारी आदेश में सीओ वीरेंद्र कुमार सिंह को सीओ खड्डा की जिम्मेदारी दी है। सीओ खड्डा रहे उमेश चंद्र भट्ट को सीओ अपराध, कार्यालय, लाइन भेजा गया है।