पकवा इनार। चुनाव में हारने के बाद सपा लोगों को गुमराह करने लिए दुनियाभर की नौटंकी करती है। ईवीएम की ही कार्यप्रणाली पर बेवजह सवाल उठाने लगती है।
ये बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही। वह सोमवार को कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में डकैती कराने का बयान दिया। हार के बाद सपा के बयान बदल जाते हैं। समाजवादी पार्टी व उसके नेता सनातन धर्म, राम जन्मभूमि निर्माण पर सवाल उठाते रहे हैं। दिल्ली और यूपी में हुए चुनाव में जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों के अच्छे कार्यों का नतीजा है।