एसपी और एएसपी पर मढ़ा आरोप
पूर्व जिलाध्यक्ष ने लगाया तस्करी का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही की ओर से एसपी और एएसपी पर पशु और शराब तस्करी कराने का आरोप लगाते हुए डीजीपी को भेजा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे तो पत्र एक माह पहले का है। वायरल पत्र पूर्व जिलाध्यक्ष के लेटर पैड पर लिखा गया है। इस पर 20 अगस्त की तारीख अंकित है। पत्र में लिखा गया है कि कुशीनगर के एसपी और एएसपी व्यापक स्तर पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पशु और शराब की तस्करी करा रहे हैं, जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इस संबंध में पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह अपने पत्र के माध्यम से लगाए गए आरोपों पर कायम हैं।