फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाहिता की मौत के मामले में सास-ससुर भी गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला था प्रियंका का शव, पति पहले ही हो गया था गिरफ्तार
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ियार बरकटी गांव की निवासी थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के पकड़ियार बरकटी गांव की निवासी 22 वर्षीय विवाहिता प्रियंका की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी सास-ससुर को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें भी जेल भेज दिया गया। इसके पहले पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। उसके पिता ने दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कराया था।
प्रियंका के पिता हरिहर प्रसाद ने रामकोला थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी की शादी रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ियार बरकटी निवासी रामदुलारे के साथ पांच जून, 2022 को हुई थी। उनका आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे मारते-पीटते थे। उनका आरोप था कि प्रियंका के ससुरालवाले दहेज में बाइक की मांग करते थे। न देने पर उत्पीड़न करते थे। उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने पति को पहले ही जेल भेज दिया था। शुक्रवार को सास सूरजी देवी और ससुर तेरस को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में रामकोला के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। शनिवार को सास-ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जेल भेज दिया गया है। शेष की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें