फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटे ने पत्नी के साथ मिल कर मां को पीटा, केस दर्ज

Mon, 09 Jun 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। पोखभिंडा गांव में एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिल कर अपनी मां को मारापीटा। माे ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ हाटा थाने में केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि बेटा एसएसबी में जवान है और जमीनी विवाद में उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पोखरभिंडा गांव की रहने वाली गुलाबी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका बड़ा बेटा अखिलेश उससे अलग रहता है और उनके हिस्से की जमीन को भी कब्जा करना चाहता है। शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ जमीन का कब्जा कर रहा था तो वह उसे रोकने गई। जिस पर नाराज होकर अखिलेश और उसकी पत्नी सबिता ने लाठी डंडे से उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने गुलाबी देवी की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल राम सहाय चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें