फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोई 45 मिनट तो कोई दो घंटे की देरी से पहुंची स्टेशन

विज्ञापन
पडरौना रेलवे स्टेशन पर लखनऊ जाने वाली छपरा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कोई 45 मिनट तो कोई दो घंटे की देरी से पहुंची स्टेशन
विज्ञापन

- कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंच रही लंबी दूरी की कई ट्रेनें, बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से यात्री हो रहे परेशान
- ठंड से बचने के लिए नहीं जल रहे अलाव
पडरौना/कप्तानगंज। घने कोहरे का असर अब ट्रेनों पर नजर आने लगा है। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं। यात्री रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ठिठुर रहे हैं। बुधवार को रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनें आधे घंटे से लेकर दो घंटे तक विलंब से स्टेशन पहुंचीं। इससे मुसाफिरों को काफी परेशानी हुई।
कप्तानगंज जंक्शन से होकर आनंद विहार, अयोध्या, वैष्णो देवी कटरा, बांद्रा, देहरादून, अजमेर और गोरखपुर, गुहाटी, कामाख्या, रक्सौल, दरभंगा, थावे और सीवान सहित अन्य जगहों के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है। इस जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनें करीब आधे से दो घंटे की देरी से चल रही हैं। ठंड के मौसम को देखते हुए यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर कोई प्रबंध नहीं किया गया है। स्टेशन पर कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है, जबकि प्लेटफार्म नंबर दो पर शेड नहीं होने से यात्रियों को खुले आसमान के नीचे ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

0000
परिचर्चा
सत्याग्रह एक्सप्रेस से कप्तानगंज से बगहा जाना है। ट्रेन का समय सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर आने का है, लेकिन अभी तक ट्रेन नहीं पहुंची है। स्टेशन पर मौजूद कर्मचारी बता रहे हैं कि 45 मिनट की देरी से ट्रेन आएगी।
विकास गिरी, यात्री
0000
कप्तानगंज से अवध एक्सप्रेस का टिकट है। कप्तानगंज से बांद्रा तक जाना है। समय सारिणी के मुताबिक इसका समय दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर आने का है। पांच मिनट बाद यह ट्रेन प्रस्थान करती है। ऑनलाइन चेक करने पर ट्रेन दो घंटे से अधिक विलंब बता रही है।
जितेंद्र कुमार चौरसिया, यात्री
0000
कप्तानगंज से तमकुहीराज जाना है। ट्रेन दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर आती है, लेकिन बताया जा रहा है कि आधे घंटे के बाद आएगी। आगे कितना विलंब होगा। इसके बारे में जानकारी नहीं हो पा रही है।
वीरेंद्र कुमार, यात्री
000
कप्तानगंज से गोरखपुर जाने के लिए कोई सवारी गाड़ी नहीं है। कोई ट्रेन मिल जाएगी तो गोरखपुर पहुंच जाएंगे। लंबी दूरी की ट्रेन भी विलंब से चल रही है। इसलिए स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पवन पटेल, महराजगंज
0000
वर्जन
कोहरे के कारण कप्तानगंज थावे रूट पर दो जोड़ी सवारी गाड़ियों का संचालन बंद किया गया है। कोहरे की वजह से अन्य ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। रेलवे स्टेशन पर अलाव आदि की व्यवस्था नगर पंचायत की तरफ से की जाती है। अन्य सुविधाओं को लेकर रेलवे गंभीर है। यात्रियों का पूरा ध्यान रखा जाता है। - हिमांशु राव, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें