कसया। थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया माधोपुर के पंचायत भवन पर लगा सोलर पैनल और मोटर शनिवार की रात चोर हो गया। ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान रंजना देवी ने बताया है कि विभागीय कार्यों के संपादन के लिए पंचायत भवन पर सोलर पैनल और शौचालय में पानी आपूर्ति के लिए मोटर लगवाया गया था। शनिवार की रात चोरी हो गया। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन से सोलर पैनल और मोटर चोरी होने की तहरीर दी है। जांच की जा रही है। संवाद