फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में लगीं सोलर लाइटें खराब

Sat, 29 Jul 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर परिसर में खराब पड़ा सोलर लाइट।संवाद
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर परिसर में लगीं सोलर लाइटें खराब हो गई हैं। इससे रात के समय मंदिर परिसर के कुछ हिस्सों में अंधेरा रहता है।
बुद्ध मंदिर परिसर में करीब चार वर्ष पूर्व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कुशीनगर के तत्कालीन वरिष्ठ संरक्षण अधिकारी इंजीनियर पंकज कुमार तिवारी की पहल पर पूर्व सांसद राजेश पांडेय की तरफ से सांसद निधि से 12 सोलर लाइटें लगवाईं गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सोलर लाइटों के प्रकाश से मंदिर की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को मदद मिलती है। भंते नंद रतन ने खराब पड़ीं सोलर लाइटों को ठीक कराने की मांग की है। इस संबंध में भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग के संरक्षण सहायक शादाब खान ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकरियों से अनुमति लेकर यूपी नेडा से सोलर लाइटों को ठीक कराने को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें