खड्डा। मिट्टी खनन की सूचना पर लक्ष्मीपुर पडरहवा गांव पहुंचे खनन अधिकारी ने मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। वहां पास खड़े खाली ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेने का प्रयास करने पर गांव के लोग भड़क गए। पुलिस ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया।
खनन अधिकारी आशुतोष सिंह रविवार को खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पडरहवा गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली पर मिट्टी लदी मिली। पास में जेसीबी भी मिला। उन्होंने मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी को थाने भेज दिया। इसके कुछ दूरी पर गंडक नदी के किनारे करीब आठ की संख्या में खड़े खाली ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी को खनन अधिकारी ने उन खनन में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए थाने ले जाने लगे। गांव के लोग आक्रोशित हो गए। लोगों की नाराजगी के बाद खनन अधिकारी ने खाली सभी ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। खनन अधिकारी ने कहा कि एक ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी कब्जे में ली गई है। छानबीन की जा रही है।