फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसओ विशुनपुरा पर तहरीर बदलने का आरोप, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विशुनपुरा थाने के जंगल लुटठहां गांव में रास्ते के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने तहरीर दी। जिसे एसओ विशुनपुरा ने बदलवा दिया। पीड़ित ने एसपी से एसओ की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जंगल लुअठआं के उमेश कुशवाहा ने बताया कि वह 24 नवंबर को ट्रैक्टर से खेत जोतकर वापस घर जा रहे थे। इसी बीच उनके पट्टीदारों ने हमला कर दिया। हमले में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बचाने आई पत्नी आरती को भी पट्टीदारों ने पीट दिया। सूचना पर पहुंची डॉयल 112 की पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल भेजा। उमेश ने आरोप लगाया है कि 26 नवंबर को घटना की तहरीर लेकर विशुनपुरा थाने गए तो थानाध्यक्ष तहरीर बदलने का दबाव दे रहे थे और जबरदस्ती अपने हाथ से लिखी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया। वृहस्पतिवार को वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना के संबंध में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिए। उनके पत्र का संज्ञान लेकर एसपी ने विशुनपुरा थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें