उजारनाथ। पटहेरवा-तुर्कपट्टी मार्ग स्थिती मोगलपूरा चौराहे पर शुक्रवार की शाम चलती बाइक में सांप घुसकर फुंफकारने लगा। बाइक सवार ने किसी तरह बाइक रोकी और मकैनिक की मदद से सांप को बाहर निकलवाया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग निवासी अहमद सैफी शुक्रवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। पटहेरवा-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित मोगलपुरा चौराहे के पास पहुंचे थे कि उनकी चलती बाइक में सांप चढ़कर फुंफकारने लगा। अहमद सैफी ने किसी तरह बाइक चौराहे के पास मकैनिक के पास ले गए। मकैनिक ने सीट खोलकर सांप को बाहर निकाला। संवाद