तमकुहीराज। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एनएच पर मंझरिया के पास से वध के लिए बिहार जा रहे एक कंटेनर से 33 गोवंश को बरामद किया। पुलिस का दावा है कि कंटेनर छोड़कर तस्कर पहले से भाग गए थे, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस के सामने से पशु तस्कर कंटेनर छोड़कर भाग निकले, पुलिस पकड़ने की कोशिश भी नहीं की। जांच के बाद पता चला कि इसमें गोवंश हैं। इसके बाद पुलिस ने कुछ देर तक तस्करों की तलाश की, लेकिन नहीं पकड़े गए।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मझरिया पुल के पास हाईवे पर लावारिस हाल में कंटेनर खड़ा था। पुलिस की जांच में उसमें गोवंश मिले। कंटेनर लेकर पुलिस थाने चले गई। इसमें गोवंश को ठूंसकर कर लादा गया था। इसकी वजह से 15 गोवंशों की मौत हो गई थी। पुलिस का दावा है कि कोई पशु तस्कर नहीं गिरफ्तार हुए है, जबकि चर्चा है कि पुलिस के सामने से ही पशु तस्कर भाग निकले। पुलिस कंटेनर के नंबर से तस्करों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तस्करों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को लावारिस कंटेनर मिला था।