पडरौना। कोतवाली पुलिस ने 2.165 किग्रा अवैध गांजा के साथ बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक भी बरामद की है। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने पडरौना कटनवार रेगुलेटर के पास से अवधेश तिवारी निवासी तुनियहवा पोस्ट कठार ग्राम पंचायत कठार थाना धनहा प. चंपारण बिहार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा व एक बाइक भी बरामद हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह के अलावा सिधुआ चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार राय व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। संवाद