फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक से बरामद हुई तस्करी की शराब, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
खड्डा में अवैध शराब के साथ पकड़े गए दो आरोपी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
ट्रक से बरामद हुई तस्करी की शराब, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

खड्डा। ट्रक से बिहार जा रही तस्करी की शराब को बरामद करके पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि हरियाणा निवासी आरोपी करीब आठ लाख रुपये कीमत की 3972 बोतल शराब लेकर बिहार जा रहे थे।
शुक्रवार की आधी रात के बाद प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा पुलिस टीम संग गश्त पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच 727 के पनियहवा पुल के रास्ते से ट्रक में शराब की खेप रखकर तस्कर बिहार जा रहे हैं। एसएचओ ने टीम के साथ सालिकपुर पुलिस चौकी के पास घेराबंदी कर ली। बिहार जा रहे एक ट्रक को पुलिस ने रोका तो उसमें सवार दो लोग कूदकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को काबू करते हुए ट्रक की तलाशी ली। ट्रक के भीतर रखी गई चंडीगढ़ निर्मित 207 पेटी में 3972 बोतल 1854 लीटर शराब मिली।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों की पहचान किशन उर्फ कृष्ण निवासी गोपाल कालोनी कबरी रोड पानीपत और उत्तम सिंह निवासी कबरी थाना माडल टाउन पानीपत हरियाणा के रूप में हुई। दोनों ने पुलिस को बताया वह शराब की खेप लेकर मुजफ्फर ले जा रहे थे। उनसे पूछताछ करके पुलिस शराब तस्करी के रैकेट से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई है। इस रैकेट में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उनको भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें