मथौली/मेंहदीगंज। मुरलीधर भगवत लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 151 और श्रीमती रामा देवी महाविद्यालय इंद्रसेनवा में 468 समेत कुल 619 विद्यार्थियों में स्मार्टफोन वितरण किया गया। वक्ताओं ने इनका उपयोग पढ़ाई में करने के लिए प्रेरित किया।
श्री मुरलीधर भागवत लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय मथौली में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करना चाहती है। इसलिए उन्हें स्मार्ट फोन उपलब्ध करा रही है। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्मार्टफोन उपयोगी है। उन्होंने कॉलेज के 151 छात्र-छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव और संचालन फरीदा खातून ने किया। अंत में प्राचार्य डाॅ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह, ध्रुव श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी शकील अफगन, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
मेहदीगंज क्षेत्र के इंद्रसेनवा स्थित श्रीमती रामा देवी महाविद्यालय में 468 छात्र-छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरित किया गया। मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय गोंड़ ने स्मार्ट फोन का उपयोग पढ़ाई के लिए करने की अपील की। कार्यक्रम को अजय गोविंद राव, राधेश्याम दीक्षित, श्रीनिवास यादव, कमल यादव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गणेश शर्मा ने किया। इस दौरान प्रबंधक डॉ. मोहंती यादव, अमित गुप्ता, आजाद यादव, सुनील उपाध्याय, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
स्मार्टफोन के जरिए डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दे रही सरकार : सांसद
अहिरौली बाजार। राम विचारे त्रिपाठी महिला महाविद्यालय असना में रविवार को 85 छात्राओं में स्मार्टफोन वितरित किया गया। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा की प्रदेश सरकार स्मार्टफोन के जरिए डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देते हुए शिक्षा को तकनीकी रूप प्रदान कर रही है। शिक्षा की इस ज्योति को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय परिवार बालिकाओं की शिक्षा में सतत प्रयास कर रहा है। सांसद ने कहा कि सरकार की तरफ से चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। अंत में प्रबंधक सीमा त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान संजय कुमार त्रिपाठी, शिवांग त्रिपाठी, सत्यकाम पांडेय, रामेश्वर पांडेय, टिंकू तिवारी आदि मौजूद रहे।