रामकोला में भगवान श्री राम की शोभा यात्रा निकाली गई।
रामकोला। कस्बा में शुक्रवार को जयश्रीराम के जयघोष के बीच शुक्रवार को भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील की गई। भगवान श्रीराम, मां जानकी, लव कुश और हनुमान की सजी झांकी को रामकोला चौराहा से बलुआ चौक, खेतान मिल चौक, त्रिवेणी चीनी मिल चौक समेत कस्बा के सभी मोहल्लों में भ्रमण कराया गया। इस दौरान विश्वजीत गोविंद राव, आशुतोष गोविंद राव, हर्ष शुरी, राधेश्याम दीक्षित, सतीश चौधरी, अनुप कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार मिश्रा, मनोहर गुप्ता, राहुल गोविंद राव, आदित्य गोविंद राव, मनोज गोविंद राव, शम्भू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र वितरित किया
तमकुहीरोड। आरएसएस की तरफ से शुक्रवार को कस्बा के लोगाें में अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्र और राम मंदिर का फोटो का वितरण किया गया। इसमें स्वयं सेवकों ने 22 जनवरी को अयोध्या आने के लिए आमंत्रण दिया गया।
नगर कार्यवाहक गुरुशरण जायसवाल ने कहा कि पूजित अक्षत, प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र और राम मंदिर के फोटो का वितरण लगभग सात हजार घरों में किया जाना है। जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद उनके अगुवाई में स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मदेव गिरि नगर, जानकीनगर, बाबू गेंदा सिंह नगर आदि मोहल्लों में घर-घर पूजित अक्षत का वितरण किया गया। इस दौरान राजेंद्र वर्मा, निर्मल अग्रवाल, राजेश जायसवाल, प्रहलाद वर्मा, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद