पडरौना के कटनवार में युवाओं को स्वावलंबी बनाने की अपील करते मुख्य अतिथि पप्पू पांडेय।स्रोत-सोशल
पडरौना। कटनवार गांव में जागरूकता गोष्ठी में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास की जानकारी देकर हूनरमंद बनने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि पप्पू पांडेय ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं। यदि युवाओं को सही दिशा और सही कौशल मिल जाए तो वे न केवल अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने वाले बनेंगे। उन्होंने युवाओं को पारंपरिक पढ़ाई के साथ रुचि के अनुसार तकनीकी और व्यावहारिक कौशल पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में युवाओं को कौशल विकास योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया आदि के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान बबलू पटेल, देव सिंह पटेल, आशुतोष पटेल, सोहन गुप्ता, जवाहिर गुप्ता, राजेश प्रसाद, अशोक प्रसाद, जनार्दन, शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।