फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला स्तरीय तैराकी के लिए महुई बुजुर्ग के छह छात्रों का चयन

Sun, 01 Sep 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। जिला स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को जिला स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद की मौजूदगी में जूनियर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। हाटा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय के धूसी टोला महुई बुजुर्ग के छह छात्रों का चयन हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय के आठवीं के छात्र शिवराज पटेल, सातवीं के रवि किशन, छठी के अलाउद्दीन, सातवीं के निरंजन व सौम्या और आठवीं के अनुराग के चयन से विद्यालय के लोगों में खुशी है। विद्यालय उनका स्वागत किया गया। बीईओ हाटा अमितेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम दिनेश सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवानंद दुबे, प्रधान प्रतिनिधि कमलेश चौधरी, विवेकानंद दुबे, शिक्षक दिवाकर ओझा साबिर शेख, भगवान नाथ तिवारी, हजरत अली अंसारी, उपेंद्र कुमार विजय कुमार कनौजिया, अर्चना विश्वकर्मा, रामकिशोर पटेल, रामप्रित चौधरी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें