फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आकाशीय बिजली की गिरने से छह झुलसे, दो की मौत- सुबह कई जगह गरजी बिजली

Tue, 07 May 2024 04:49 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में मंगलवार की दोपहर दो अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बिजली गिरने के बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर पहुंचने के बाद घायलों में से दो की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसे एक युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। दोनों मृतकों में से एक छत्तीसगढ़ के अचानकपुर गांव का निवासी है तो दूसरा बिहार प्रांत के नारडीगंज थाना क्षेत्र के तिलकापुर का रहने वाला है।

कुबेरस्थान क्षेत्र के एक गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर विक्रम कुमार पुत्र तिलकापुर थाना नारडीगंज बिहार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मथौली प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे आसमान में तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली-रगड़गंज मार्ग पर स्थित मठिया उर्फ अकटहा के जनता ईंट भट्ठा पर मजदूरों के लिए बने शेड पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे रतिराम (36) सागर (17) जंबू लाल (40) निवासी छत्तीसगढ़ व झोपड़ी में छिपे मठिया उर्फ अकटहा निवासी पंकज (20) व अजय (25) आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

यह देख ईंट भट्ठे पर काम करने वाले अन्य लोग मौके पर पहुंचे और सभी को सीएचसी मोतीचक में भर्ती कराया। इसके अलावा मथौली नगर पंचायत के सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर स्थित ईंट भट्ठे पर संजय उम्र 30 वर्ष व उनके पुत्र दीपक उम्र 19 वर्ष काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए।

इन्हें भी लोगों की मदद से सीएचसी पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें