फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा पर पथराव करने के आरोप में छह और गिरफ्तार

Fri, 20 Oct 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-चार आरोपियों को पुलिस भेज चुकी है जेल, लक्ष्मीपुर गांव में हुआ था पथराव
विज्ञापन

-तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस कर रही कैंप, दस लोग भेजे जा चुके जेल
पडरौना। लक्ष्मीपुर गांव में कलश यात्रा पर पथराव करने के आरोप में दूसरे वर्ग के छह और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके पूर्व चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस कैंप कर रही है।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार की सुबह कलश यात्रा के दौरान लोगों पर कर्बला टोला में दूसरे वर्ग के लोगों ने पथराव किया था। इसमें एक बच्चे का सिर फट गया था और कई लोगों को हल्की चोटें आई थी। इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया। पुलिस की मौजूदगी में कलश यात्रा को निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस कैंप कर रही है। गांव में पहुंचे एएसपी रितेश सिंह और सीओ ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान इरफान, चुन्नू उर्फ परवेज, औरंगजेब, रमजान, टुन्ना, आदम खान के रूप में किया था।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव में पुलिस कैंप कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें