फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंग्रेजी शराब की दुकान से छह लाख की चोरी

Tue, 30 Jan 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के जवाहर नगर मालगोदाम चौक के पास स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान में रविवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने दुकान के कैश काउंटर से चार दिन की बिक्री का छह लाख 11 हजार 250 रुपये और डीवीआर उठा ले गए। सोमवार को सुबह सूचना पर पहुंची सेवरही पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत के जवाहर नगर मालगोदाम के पास अनुज्ञापी शुभम कुमार निवासी लकड़ी दरगाह थाना बड़हरिया जिला सिवान बिहार की सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान है। वहां उनके मुनीब शेखर जायसवाल निवासी लकड़ी दरगाह थाना बड़हरिया जिला सिवान बिहार दुकान चलाते हैं। रविवार की रात साढ़े दस बजे दुकान के मुनीब 24 जनवरी की बिक्री का 1,38,880 रुपये, 25 जनवरी की बिक्री के 1,23,620 रुपये, 27 जनवरी की बिक्री के 1,22,770 रुपये और 28 जनवरी की बिक्री के 2,25,980 रुपये समेत कुल छह लाख 11 हजार 250 रुपये काउंटर में रख कर दुकान बंद कर किराए के मकान में सोने चले गए। सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे दुकान के मुनीम दुकान पहुंचे तो शटर में ताला टूटा था। दुकान के भीतर गए तो सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखा रुपये और डीवीआर गायब था। उन्होंने इसकी सूचना दुकान के अनुज्ञापी सहित स्थानीय व्यापारी नेता अमरनाथ गुप्ता और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सेवरही के एसएचओ दिग्विजय नारायण राय व पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार वर्मा जांच में जुटे हैं। मुनीब ने बताया कि चार दिन बैंक बंद होने के कारण शराब बिक्री का कैश बैंक में जमा नहीं किया गया था। उसे कैश काउंटर में ही रख दिया गया था। सेवरही के एसएचओ ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें