गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित छह झोपड़ी में अज्ञात वजह से आग लग गई। जब तक वहां लोग पहुंचते, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप लिया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
मंगलवार की भोर में बरवा टोला मार्ग स्थित विद्यासागर की झोपड़ी है। उनकी झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग लग गई। उसके बाद पड़ोस के तीन लोगों की झोपड़ी व एक गुमटी में आग पकड़ लिया। इसमें आभूषण, कपड़े, नकदी समेत अन्य समान जलकर नष्ट हो गए।