तमकुहीराज। क्षेत्र के गाजीपुर में मंगलवार की रात झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आए पांच और घर जल गए। एसडीएम तमकुहीराज के निर्देश के पर बुधवार को पहुंचे हलका लेखपाल ने अग्निपीड़ितों को जरूरी सामान मुहैया कराया।
गाजीपुर निवासी महेंद्र प्रसाद के घर में मंगलवार की रात करीब आठ बजे किसी वजह से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से छोटेलाल, नागेंद्र, सुरेश बैठा, सुभाष बैठा, जगदीश आदि की झोपड़ियों में भी आग पकड़ ली। शोर सुनकर जुटे गांव के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन इन झोपड़ियों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। एसडीएम के निर्देश पर हलका लेखपाल भृगुनाथ गुप्ता ने पीड़ित को अहेतुक सरायता उपलब्ध कराई। एसडीएम विकास चंद ने बताया पीड़ितों को तत्काल जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। शासन स्तर से भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।