फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खुले मैदान में लगेगा छह पटाखा बाजार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
पडरौना उदित नारायण डिग्री कॉलेज खेल परिसर में सजी पटाखे की दुकान। संवाद
विज्ञापन
- पडरौना के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में सजेंगी पटाखों की दुकानें
विज्ञापन

- चिह्नित सभी पटाखा बिक्री केंद्रों पर तैनात रहेगी अग्निशमन विभाग की गाड़ी और कर्मचारी
- इन अस्थाई दुकानों पर शुक्रवार से रविवार तक लोग कर सकेंगे पटाखों की खरीदारी


पडरौना। पुराने हादसों से सबक लेते हुए प्रशासन ने पटाखा बाजार के लिए तहसील मुख्यालय पर छह स्थान चिह्नित किए गए है। इन स्थानों पर पटाखा बाजार लगाने के लिए दुकानदारों को अनुमति दी जा रही है। चिह्नित स्थानों पर पटाखों की दुकानें सजने लगी है। बाजार की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है। सभी स्थानों पर पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद रहेगी। ताकि हादसा होेने की स्थित में तत्काल राहत कार्य शुरू किया जा सके।
अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि पडरौना के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल परिसर में पटाखा बिक्री के लिए अस्थाई बाजार बनाया गया है। कसया के बुद्ध इंटर कॉलेज के खेल मैदान लीलावती स्टेडियम, हाटा में कप्तानगंज रोड के पास खाली पड़े स्थान पर, कप्तानगंज में चीनी मिल के खाली पड़े स्थान पर, खड्डा में सोहरौना स्थित काली मंदिर परिसर और तमकुहीराज के रामलीला मैदान में पटाखा बिक्री के लिए अस्थाई बाजार बनाए गए हैं। इन सभी अस्थाई पटाखा बाजारों में शुक्रवार से रविवार तक लोग पटाखों की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी अस्थाई पटाखा बाजाराें में अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। बाजार में दमकल के साथ विशेष दस्ता मौजूद रहेगा। टीम में एक चालक, एक मुख्य आरक्षी, एक लीडिंग फायर मैन और तीन से चार फायमैन की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले के अन्य हिस्सों में आग लगने की घटना से निपटने के लिए सभी तहसीलों में अलग-अलग प्रभारी बनाया गया है। जो लगातार गश्त करेंगे। वहीं मुख्यालय के कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही मौके पर रवाना हो जाएंगे।
तीन साल पहले धमाके में हुई थी चार की मौत
कप्तानगंज के आर्य नगर में पटाखों के गोदाम में चार नवंबर, 2020 में विस्फोट हो गया था। हादसे में झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन, पुलिस व अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। इस तरह के हादसे दोबारा न हों, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि आग लगने की स्थिति में तहसील प्रभारियों के नंबर पर सूचना दी जा सकती है। ताकि राहत कार्य समय से किया जा सके।

इनको बनाया गया प्रभारी
- पडरौना व कसया - अशोक कुमार यादव, संपर्क सूत्र- 9454418802
- कप्तानगंज व हाटा - सुग्रीव यादव, संपर्क सूत्र - 9454418376
- तमकुहीराज - श्याम सुंदर यादव, संपर्क सूत्र - 9919934188
- खड्डा - अमजद खान, संपर्क सूत्र - 9411704923



00000
बुद्ध इंटर कॉलेज में 25 दुकानदारों ने किया आवेदन
पकवा इनार। दिवाली में पटाखा बाजार के लिए कसया के बुद्ध इंटर कॉलेज स्टेडियम को चिह्नित किया गया है। इस बाजार में दुकान लगाने के लिए लाइसेंस के आवेदन किए जा रहे है। अभी तक 25 दुकानदारों ने आवेदन किया है। एसडीएम ने आवेदनों की जांच के लिए पुलिस व अग्निशमन विभाग को भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद लाइसेंस जारी किया जाएगा।

ग्रीन पटाखों के बिक्री पर जोर
एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि इस बार दिवाली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री पर जोर दिया जाएगा। सभी शर्तों का पालन कराया जाएगा। दुकानदारों को अग्निशमन व पुलिस की एनओसी के बाद ही जारी किया जा रहा है। आतिशबाजी का बाजार सजाने के लिए प्रशासन की ओर से फायर विभाग के साथ ही पुलिस से रिपोर्ट ली गई गई है। इसके लिए प्रशासन ने अपने स्तर से कार्रवाई भी पूरी कर रही है।
विज्ञापन

सभी को करना होगा सुरक्षा का इंतजाम
सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से हर पटाखों की दुकानें टिन शेड में लगाने, दो बाल्टी बालू, दो ड्रम पानी व खाली बाल्टी, अग्निशमन यंत्र रखा जाना अनिवार्य है। इसके अलावा किसी भी दुकान पर न बच्चे रहेंगे न बुजुर्ग अथवा विकलांग व्यक्ति। पटाखा बिक्री स्थल से 100 मीटर की परिधि में किसी विस्फोटक का नमूना चेक नहीं किया जाएगा। दुकानों के बीच तीन मीटर की की दूरी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें