फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छह परीक्षार्थियों ने छोड़ी डीएलएड की परीक्षा

Tue, 09 Jan 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को शुरू हुई। इसके लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले दिन दोनों पालियों में कुल 431 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 366 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 360 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह प्रथम पाली में हुए बैक पेपर की परीक्षा में पंजीकृत 32 थे। इसमें सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
दोपहर बाद 1:30 से 3:30 बजे तक हुई द्वितीय पाल की परीक्षा में कुल 33 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। किसी भी परीक्षार्थी ने परीक्षा नहीं छोड़ी। डाइट प्राचार्य डॉ. राम जियावन मौर्य ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन परीक्षा कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करता नहीं पकड़ा गया। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के अलावा अन्य सभी उपाय किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें