फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परमिट शर्ताें का उल्लंघन करने पर छह बसों का चालान

Tue, 09 Jan 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गोरखपुर से बिहार चलने वाली डग्गामार बसों की चेकिंग करते एआरटीओ प्रवर्तन गोरखपुर नरेंद्र यादव
विज्ञापन
पडरौना। गोरखपुर से बिहार के मध्य चलने वाली डग्गामार बसों के खिलाफ एआरटीओ ने सोमवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। इसमें परमिट शर्ताें का उल्लंघन करने और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर तीन बसों को चालान कर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि एआरटीओ प्रवर्तन गोरखपुर नरेंद्र यादव के निर्देश पर तीन बसों को जो बेतिया से गोरखपुर की ओर जा रही थी, वे परमिट शर्तों का उल्लंघन करते मिली हैं। उन्हें चालान कर कप्तानगंज में भेजा गया है। इसी तरह तीन बस को गोरखपुर से बेतिया की ओर जाते हुए पकड़ा गया है, जिसे चालान कर थाना कसया में भेजा गया है। इन बसों में क्षमता से अधिक सवारी भी पाई गई। इसको गंभीरता से लेते हुए 45,000 रुपये प्रशमन शुल्क जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें