फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक को चाकू मारने के मामले में छह पर केस, दो गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। चाय की दुकान पर बैठे युवक पर चाकू से हमला करने वाले छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश कर रही है। मेडिकल कॉलेज में घायल युवक का इलाज चल रहा है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर जंगल में चाय कि दुकान पर शनिवार देर शाम मलहिया गांव निवासी रंजीत गौड़ बाइक से पहुंचा था।इस दौरान रामपुर जंगल गांव निवासी सन्नी शर्मा से विवाद हो गया। मारपीट के दौरान रंजीत को चाकू मारकर युवकों ने घायल कर दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। रंजीत के पिता सुभाष गौड़ पुरानी रंजिश बताते हुए सौरभ, सन्नी, प्रितम, जयचन्द व अन्नु, रितेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी सन्नी व प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें