तरयासुजान में रामराज ऑल इंण्डिया फुटबाल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
तरयासुजान। क्षेत्र के रामराज गांव स्थित नेहरू इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन सिवान और मऊ के बीच उद्घाटन मैच खेला गया।
कुशीनगर विधायक ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। इसके बाद यूनाइटेड क्लब सिवान व डिस्टि्रक्ट क्लब मऊ के बीच शुरू हुए मेच के 35वें मिनट में सिवान टीम के आठ नंबर जर्सी के खिलाड़ी ने पहला गोल दाग मैच में बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद सिवान के खिलाड़ी ने एक गोल मारकर सिवान (बिहार) ने दो-शून्य से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का संचालन संतोष मिश्र ने किया। संवाद