फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छह सूत्री मांगों को लेकर धरना जारी

Fri, 24 Jul 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
घघवा जगदीश के भैरव नगर विद्युत उप केंद्र पर धरना देते सपा नेता व ग्रामीण।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : katra news
विज्ञापन
तमकुहीरोड। छह सूत्री मांगों को लेकर भैरव नगर घघवा जगदीश बिजली उपकेंद्र पर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। धरना दे रहे ग्रामीणों को समझाने के लिए विभाग की तरफ से काफी प्रयास किया गया लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। ग्रामीण मांगे पूरी होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। विद्युत उपकेंद्र परिसर में चल रहे धरने को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को एसडीओ धर्मेंद्र कुमार मल्ल व जेई विकास कुमार साहनी पहुंचे, जहां धरनारत लोगों को उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देते हुए समाप्त करने की अपील किया। लेकिन लोग उनकी नहीं सुने। धरना दे रहे लोगों ने सेवरही क्षेत्र के सभी गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति, जर्जर तारों व खंभों के बदलने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, कर्मचारियों की तैनाती आदि की मांग कर रहे हैं। चेताया है कि मांगे पूरी होने तक धरना चलता रहेगा। इस मौके पर सपा नेता मधुरश्याम राय, जाकिर हुसैन, बबलू अली गाजी, गोरख निषाद, आनंद यादव, राकेश पाल, दिनेश चौहान, प्रेमचंद यादव, मुख्तार अली, देवीलाल यादव, अरमान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें