फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में बहन की मौत, भाई समेत दो घायल

Sat, 23 Mar 2024 04:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा-नेबुआ मार्ग स्थित भुजौली गांव के पास शुक्रवार की शाम एक साइकिल सवार बाइक की चपेट में आ गए। इसमें बाइक सवार भाई बहन के अलावा साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने बहन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र निवासी विक्रम सिंह (40) बहन पूजा सिंह (24) के साथ बाइक से खड्डा की तरफ जा रहे थे। अभी वे भुजौली पोखरा टोला के पास पहुंचे ही थे कि साइकिल से जा रहे सुभाष चंद्र बरेठा (60) से टक्कर हो गई। इससे तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस से बाइक सवार भाई बहन को तुर्कहां सीएचसी भिजवाया, जहां पूजा सिंह की हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहा जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। उधर साइकिल सवार सुभाष चन्द्र का भुजौली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें