फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियाद : साहब ! सौतेले देवर ने दिव्यांग बेटे को धोखे में रखकर लिखवा ली जमीन

Sun, 07 Jan 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सदर तहसील सभागार में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें दोपहर 12:30 बजे रोती हुई पहुंचीं कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सहजवलिया गांव की सरस्वती देवी (70) ने डीएम से फरियाद की। कहा कि साहब! उनका इकलौता बेटा महेंद्र सिंह दिव्यांग था। उसकी मौत हो चुकी है। उसे इलाज के बहाने सौतेले देवर ने धोखे से लगभग एक बीघा कृषि जमीन बैनामा करवा ली। सरस्वती देवी ने आरोप लगाया कि सौतेले देवर से उनकी जान को खतरा है। डीएम ने ध्यान से उनकी बातें सुनीं और तहसीलदार सदर को बैनामा हुई संपत्ति का नामांतरण रोकने के साथ जांच का आदेश भी दिया। थानाध्यक्ष कुबेरस्थान को देवर के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा के समाधान दिवस में आने की जानकारी होने पर सुबह ही फरियादियों की भीड़ तहसील परिसर में जुट गई थी। एसपी के साथ पहुंचे डीएम ने एक-एक लोगों की शिकायतें सुनने लगे। डीएम के पास शिकायत लेकर पहुंचे नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि रामकोला थानाक्षेत्र के पकड़ियार गांव में देवस्थान की भूमि गांव के ही कपिलदेव नामक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया। इसपर तहसीलदार न्यायालय से 122-बी की कार्रवाई भी हुई। 22 साल तक अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय में केस चला और ग्रामसभा के पक्ष में निर्णय पारित हुआ। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर से कार्रवाई नहीं होने पर उच्च न्यायालय से स्टे लेकर आज भी कपिलदेव उस जमीन पर काबिज है। छप्पर हटा कर कटरैन का निर्माण कर लिया। डीएम ने तहसीलदार सदर को मौके पर जाकर जांच और कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद डीएम ने एक-एक कर कई लोगों की फरियाद सुनकर उसके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम महात्मा सिंह, तहसीलदार सुमित सिंह, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, डीपीओ शैलेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें