फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साहब ! कागज में मृत दिखाकर जमीन हड़पना चाहते हैं पट्टीदार

Sun, 21 Jan 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर अनिल ढींगरा की अध्यक्षता व डीआईजी सुरेश आनंद कुलकर्णी, डीएम उमेश मिश्रा की मौजूदगी में शनिवार को हाटा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी साधना यादव (18) ने अधिकारियों से कहा कि उनकी माता पिता की मौत हो चुकी है। वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। मामा के घर रहती हैं। उन्हाेंने कहा कि वर्ष 2021 में परिवार रजिस्टर में मृत्यु दिखा दिया गया है। पट्टीदार लोग मृत्यु दिखाकर जमीन हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन

इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने हाटा बीडीओ सुधा पांडेय को निर्देश दिया कि जांच कराकर साधना का नाम चढ़वाने के साथ ही दोषी कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए अवगत कराएं। इससे निलंबन की कार्रवाई की जा सके। इसी तरह सुकरौली बाजार निवासी मनसा मणि ने बताया कि वे हरिद्वार में नौकरी करते हैं। नगर पंचायत सुकरौली नें उनके जमीन में आरओ प्लांट लगा दिया है। घीवहीं निवासी रामसूरत सिंह ने आयुक्त अनिल ढ़ीगरा को बताया कि बैनामें की जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा। आयुक्त ने तहसीलदार धर्मवीर सिंह को प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कुल 77 मामले पंजीकृत हुए। इनमे छह मामलों का मौके पर निस्तारण हो गया।
इस दौरान एसपी धवल जायसवाल, एसडीएम हीरालाल, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, डीपीओ शैलेंद्र राय, बीएसए डाॅ. रामजियावन मौर्य, सीओ कुंदन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

घास मंडी की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें