फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Sun, 27 Jul 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। मंसूरगंज ग्राम सभा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की भव्य कलश व शोभा यात्रा राधे कृष्ण और हर हर महादेव के जयकारों के बीच निकाली गई। यह यात्रा ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां पर वैदिक मंत्रों के बीच कलश स्थापना के साथ पूजन व कथा प्रारम्भ हुआ। कथावाचक महराजगंज के मोरवन मिठौरा बाजार निवासी आचार्य संपूर्णानंद पाण्डेय अपने सहयोगियों के साथ रहे। कलश यात्रा में प्रमुख्य यजमान पारस नाथ मद्धेशिया उनकी पत्नी मुन्नी देवी क्षेत्र के महिलाओं के साथ गांव का भ्रमण किया। इस मौके पर मुक्तिनाथ मद्धेशिया, सुरेंद्र मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, अजय मद्धेशिया, बबलू मद्धेशिया,श्याम सुंदर मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें