शाहपुर। डुमरियागंज नगर के रामलीला मैदान में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलशयात्रा
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के रामलीला मैदान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का सामूहिक आयोजन किया गया है। कथा के पूर्व श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कथा वाचक पं. उत्तम कृष्ण शास्त्री ने कहा 25 फरवरी तक सायं छह बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की गई। हवन और भंडारा के साथ 26 को कथा का समापन किया जाएगा। इस दौरान पंडित राकेश शास्त्री, रमेश चौरसिया, हेमंत मिश्रा, कन्हैया गुप्ता आदि मौजूद रहे।