खड्डा। क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव स्थित मंदिर परिसर में शुक्रवार को 11 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। आयोजकाें की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
मदनपुर सुकरौली मंदिर परिसर से जयश्रीराम के जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा सिसवा गोपाल, सारंग छपरा, सोहरौना, खड्डा, तुर्कहां, पकड़ी बृजलाल होते हुए मदनपुर सुकरौली के ठोकर नंबर दो स्थित नारायणी नदी घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप पहुंची। विधि-विधान से पूजन कर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया और 11 दिवसीय श्रीराम कथा शुरू हुई। आयोजकों ने बताया कि श्रीराम महायज्ञ का आठ अप्रैल को समापन होगा। इस दिन भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। यज्ञ के दौरान दिन में प्रवचन और रात में रामलीला का मंचन होगा।
इस दौरान आनंद सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह, जयप्रकाश सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, प्रभु मद्धेशिया, कैलाश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, बबलू केशरी, अभिषेक सिंह, शिवनंदन केशरी, अजय सिंह, रविंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
श्रीरामकथा के लिए निकली गई कलश यात्रा
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। दवनहा के गढ़ भवानी मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रीराम कथा शुरू हुई। आयोजकों की तरफ से कलश यात्रा निकाली गई।
मंदिर परिसर से जयश्रीराम के जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा सिराज नगर, पकड़ीयार पश्चिम पट्टी, वेलवारी पट्टी, जानकी नगर, मालवीय नगर, तुलसी नगर, गांधी नगर, आजाद नगर, शिवशक्ति नगर, आंबेडकर नगर, राजेंद्र नगर होते हुए बांसी नदी के शिवाघाट पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। वहां से कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुुंची। वहां विधिविधान से कलश की पूजन कर कथा मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद श्रीराम कथा शुरू हुआ। आयोजक समिति के अरुण सिंह ने बताया कि दिन में बाल व्यास नीतीश कृष्ण शास्त्री कथा सुनाएंगे और रात में रामलीला का मंचन होगा। पांच अप्रैल को कथा का समापन होगा।
इस दौरान ग्राम प्रधान अवसाद अहमद, ग्राम प्रधान संजय गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, अनिल सिंह, राजकुमार पटेल, उदय प्रताप सिंह, अजय राय, पारस पटेल, उदयभान राय, अमित सिंह, संदीप गुप्ता, भूषण सिंह, चंद्रमा पटेल, उज्ज्वल सिंह पटेल, पिंंटू राय आदि मौजूद रहे।