फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एमएलसी चुनाव में जीत पर जताई खुशी, खिलाई मिठाई

विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव का परिणाम आने पर रविंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में एक-दूसरे ? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में जीत पर जताई खुशी, खिलाई मिठाई
विज्ञापन

पडरौना/तमकुहीरोड। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव का परिणाम आने भाजपा नेताओं ने खुशी जताई। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने बधाई दी।
जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद मिश्र ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी शासन, भाजपा के कुशल नेतृत्व एवं कुशल रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम सामने है। सबकी बदौलत गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद के चुनाव में प्रचंड जीत हासिल हुई है। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंशा पाण्डेय, पडरौना नगर मंडल महामंत्री देवेश मिश्र, अमर पांडेय, मनीष सिंह, अशोक यादव, शैलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह की जीत की जानकारी होने पर लोकमान्य इंटर कॉलेज सेवरही में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
कॉलेज के प्रबंधक डॉ. उमेशचंद शाही ने कहा कि स्नातक चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने बधाई दी।
इस दौरान प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह, प्रहलाद केशरी, सुनील मिश्र, तारकेश्वर तिवारी, संतोष बरनवाल, गोविंद सिंह, डॉ. बुद्धिराम, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें