फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वच्छता पर आधारित लघु फिल्म का हुआ लोकार्पण

Fri, 29 Mar 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही ब्लाॅक सभागार में बृहस्पतिवार को शुभी फिल्मस प्रोडक्शन की तरफ से निर्मित लघु फिल्म स्वच्छता ही जीवन का लोकार्पण हुआ। 30 मिनट की यह लघु फिल्म स्वच्छता पर आधारित है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अवकाशप्राप्त न्यायाधीश राजनंदन राय ने कहा कि विश्व प्रदूषण के खतरे की जद में है। यदि समय रहते स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कभी भी स्थिति भयावह हो सकती है। 30 मिनट की यह फिल्म प्रदूषण के उसी खतरे से आगाह करती है। फिल्म के निर्माता व मुख्य कलाकार शंभु राय ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन से प्रभावित हैं। यह फिल्म बच्चों व युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगी।
इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, केन यूनियन के चेयरमैन राजू राय, मायाशंकर निर्गुणायत, केडी कुशवाहा, पप्पू जायसवाल, अवधेश राय, प्रहलाद केशरी, अजय गुप्ता, राजेश यादव, मक्खन जायसवाल, जितेंद पांडेय, पारसनाथ सिंह, बृजेश राय, जुनेद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें