फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तार पर कौआ बैठने से शाॅर्टसर्किट, आग से फसल राख

Mon, 15 Apr 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बसडीला पांडेय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के उजारनाथ-गुरवलिया मार्ग पर सपही बुजुर्ग गांव के मीर माइनर के समीप हाईटेंशन तार पर कौआ के बैठने से बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने लगी। इस दौरान तार से निकली चिंगारी नीचे रखे गन्ने की पत्ते पर जा गिरी, जिससे आग पकड़ लिया। आग को बेकाबू होता देख गांववालों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने गांववालों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ने से बच गई।
विज्ञापन

सपही बुजुर्ग निवासी केशा गोंड़ ने उजारनाथ-गुरवलिया मार्ग पर मीर माइनर के समीप पुआल व गन्ने की पत्ती रखा था। रविवार की शाम चार बजे के करीब हाईटेंशन तार पर कौआ के बैठने से दोनों तार एक में चिपक गया। इससे निकली चिंगारी केशा के गन्ने की पत्ती पर जा गिरी। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह देख गांव के लोग मौके की तरफ दौड़ गए और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इससे बगल में बालखिला यादव की गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ने से बच गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल जावेद अंसारी ने बताया कि कौआ के बैठने से आग लगी थी। किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया है। कोई क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें