फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने पहले शहर में हटा था अतिक्रमण, अब स्थिति जस की तस

विज्ञापन
नगर के सुभाष चौक पर सड़क किनारे हुआ अतिक्रमण। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दो माह पूर्व हटाया गया कब्जा, फिर सजने लगीं दुकानें
विज्ञापन

पडरौना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो महीने पहले से शहर में अतिक्रमण हटाया गया। मकसद था जाम न लगे। यातायात व्यवस्था पटरी पर रहे, लेकिन अतिक्रमणकारी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे। सड़क की पटरियां फिर से अतिक्रमण की चपेट में आ गई हैं। जाम भी लगने लगा है। इस वजह से सड़कों पर वाहन फिर रेंगने लगे हैं।
शहर के सुभाष चौक, रामकोला रोड, तिलक चौक, दरबार रोड़, छावनी आदि जगहों पर प्रशासन व पुलिस ने जेसीबी से अस्थायी अतिक्रमण तोड़वा दिए थे। कुछ जगहों पर अतिक्रमण की जद में आए बड़ी दुकानों के आगे के हिस्से भी तोड़े गए थे। अब यही स्थान फिर अतिक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इससे राहगीरों की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

..
सुभाष चौक लगता है अधिक जाम
शहर के सुभाष चौक के पास सबसे अधिक जाम लगता है। सावन का महीना चल रहा है। श्रद्धालु इसी रास्ते से शिवालयों में आते-जाते हैं। सड़क के किनारे दुकानें लगने से उन्हें परेशानी होती है। यातायात पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है।
...
बैंकों के पास नहीं है पार्किंग की सुविधा
शहर के विभिन्न जगहों पर करीब एक दर्जन बैंक हैं। अधिकतर बैंकों के पास पार्किंग नहीं है। सुभाष चौक व रामकोला रोड के किनारे संचालित बैंकों वाहनों बेतरतीब खड़े रहते हैं। पंजाब नेशनल बैंक के सुभाष चौके के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि बैंक के सामने खाताधारक वाहन खड़ा करते हैं। उधर, नगर विकास विभाग के अवर अभियंता विक्रमा राम ने कहा कि शहर के चार बैंकों को नोटिस दिया गया है। किसी भी बैंक के पास पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिन शॉपिंग मॉल व कांप्लेक्स में पार्किं की सुविधा नहीं है, उनके संचालकों को नोटिस दिया जा रहा है।
...
कोट
अतिक्रमण मुक्त जगहों पर यदि दुकानें लगाई जा रही हैं तो अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूल कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी यातायात पुलिस, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की है।
विज्ञापन

देवी दयाल वर्मा, एडीएम
...
अतिक्रमण प्रशासन की देखरेख में हटा था। मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी प्रशासन के पास है। अतिक्रमण मुक्त जगहों पर दुकानें लगाने की शिकायत प्रशासन से की जाएगी।
विनय जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें