फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाटा और तमकुहीराज में दुकानाें की हुई जांच

Fri, 21 Jun 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खाद्य सुुरक्षा विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को हाटा और तमकुहीराज क्षेत्र में खाद पदार्थ की दुकानों से पर टीम पहुंची तो दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने दुकानों से नमूना भरकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा। टीम के शहर में होने से पूरे दिन दुकानदार शटर बंद कर फरार रहे।
विज्ञापन

सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को चले अभियान के तहत हाटा और तकुहीराज तहसील क्षेत्र के दस दुकानों की जांच कर दूध, आईसक्रीम समेत अन्य खाने पाने के दस नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर पटहेरवा स्थित फ़ास्ट फूड के एक दुकान की खाद सुरक्षा विभाग की टीम जांच कर चाकलेट, आइसक्रीम तथा अन्य खाद्य पदार्थ के नमूना लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर खाद्य व पेय पदार्थों का नमूना लिया गया है। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें