फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस की दुकानदारों से नोकझोंक

Thu, 24 Oct 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। सड़क व पटरी से अतिक्रमण हटाने के लिए पर्यटन थाना प्रभारी के साथ नगरपालिका की टीम बुधवार को मुख्य गेट पर पहुंची। टीम ने पटरी पर फैले सामान व खड़ी बाइकों को हटाना शुरू किया। दुकानदार इसका विरोध करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस से नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख बिना अतिक्रमण हटाए टीम लौट गई। दुकानदारों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया।
मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए पर्यटन थाना प्रभारी बबलू कुमार सोनकर व नगर पालिका के हरेंद्र यादव की अगुवाई में मुख्य गेट से पटरी व सड़क तक फैले सामान व बाइकों को हटाना शुरू कर दिया। अजय चौबे और देवेंद्र पाठक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए प्रतिशोध में अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया। दुकानदारों का आरोप है कि मंदिर के अंदर और गेट पर कई ऐसे कार्य हो रहे हैं, जिस पर कार्रवाई से पर्यटन थाने की पुलिस परहेज करती है।
विज्ञापन

इसको लेकर दुकानदारों से कहासुनी भी हुई। पुलिस का कहना था कि सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से बाइक खड़ा होने और दुकानदारों का सामान सड़क पर रखने से आने-जाने वाले पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों के तेवर देख बिना अतिक्रमण हटाए पुलिस लौट गई। इसके पूर्व भी अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों के साथ दुकानदारों से बहस हुई थी।
विज्ञापन

ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें