फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने बुजुर्ग को लौटाए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
पिपरा बाजार में हबीबुल्लाह को खोया पैसा वापस करते सन्नी जायसवाल।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दुकानदार ने बुजुर्ग को लौटाए 50 हजार रुपये
विज्ञापन

- चाय की दुकान पर झोला में रखे नकदी छोड़कर चले गए थे हबीबुल्लाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। क्षेत्र के एक चाय की दुकान पर बुजुर्ग झोले में 50 हजार नकदी छोड़कर चले गए। दुकानदार को इसकी जानकारी हुई तो उसने बुजुर्ग को नकदी से भरा झोला लौटा दिया।
पिपरा बाजार में सन्नी जायसवाल की मिष्ठान की दुकान है। मंगलवार को उनकी दुकान पर ग्राहक का झोला छूट गया। काफी देर तक कोई झोला नहीं लेने पहुंचा तो सन्नी ने उसे खोलकर देखा। उसमें 50 हजार रुपये नकद रखा हुआ था।
विज्ञापन

सन्नी ने जब आसपास पता किया तो कोई उस झोले वाले व्यक्ति का पता नहीं चला। इसलिए वह बाजार में चले गए। उन्होंने बाजार में झोले वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। तभी एक बुजुर्ग परेशान हाल नजर आए।
विज्ञापन

पूछने पर बुुजुर्ग ने बताया कि वह पटहेरा गांव निवासी हबीबुल्लाह हैं। बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपये निकालने गए थे। रास्ते में कहीं उनका झोला छूट गया। इतना बताने के बाद बुजुर्ग रोने लगे। तब सन्नी ने बताया कि उनको झोला चाय की दुकान पर छूटा था। सन्नी ने बुजुर्ग को नकदी से भरा झोला वापस कर दिया। सनी की ईमानदारी का क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें