फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे दुकानदार की मौत

Sun, 09 Jun 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सखोपार। रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के जानकी नगर चौराहे पर शुक्रवार की रात समय करीब नौ बजे बाइक की टक्कर से दुकानदार घायल हो गया। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के सिधुवां बांगर भाठ गांव निवासी जयराम गुप्ता (28) पुत्र स्व.सुरेश गुप्ता जानकीनगर चौराहे पर चाय की दुकान चलाते थे। रोज की तरह दुकान बंद कर घर जाने के लिए पैदल ही एनएच 28 बी मार्ग पार कर रहे थे। इस दौरान कसया के तरफ से जा रही तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। उनके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद जहां से डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर चले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे बूढ़ी मां और एक बेटा अभिराज(4) व पत्नी ज्योति(26) को छोड़ गया है। रविंद्र नगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि मृतक के भाई जयप्रकाश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें