फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजर भूमि पर बनी दुकानें हुईं सील

विज्ञापन
रहसू बाजार में दुकान सील करवाते लेखपाल सन्नी गुप्ता।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बंजर भूमि पर बनी दुकानें हुईं सील
विज्ञापन

- न्यायालय के आदेश पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। स्थानीय बाजार में ग्राम सभा की बंजर भूमि पर बनी दुकानें रविवार को प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में सील कर दी गईं। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है।
नायब तहसीलदार कसया शैलेश सिंह की अगुवाई में ग्राम सभा रहसू जनूबीपट्टी में बंजर भूमि पर बनी 11 दुकानों में से छह को ताला लगाकर सील किया गया। शेष पांच दुकानों के कब्जाधारी दुकानदारों को खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि पांच दुकानों में सामान रखे गए थे। इसलिए दुकानदारों को दो दिन का समय दिया गया है। यदि निर्धारित समय में दुकानें खाली नहीं हुईं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान कानूनगो नंदलाल पाठक, लेखपाल सन्नी गुप्ता, रवि प्रकाश सिंह, मनोज कुमार यादव, कमलेश सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह, रामअशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें