फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 21,000 दीयों की रोशनी से जगमग हुआ शिवाघाट

विज्ञापन
विज्ञापन
- बांसी नदी के शिवाघाट पर हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
विज्ञापन



तमकुहीरोड। बांसी नदी के शिवाघाट पर रविवार को 21 हजार दीप एक साथ जले तो पूरा घाट जगमग करने लगा। इस अवसर पर भारत माता व गंगा की आरती के साथ भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। लोगों ने नदी की पूजा कर शांति व समृद्धि की कामना की।
बांसी नदी के शिवाघाट पर रविवार की शाम भारत माता की महाआरती, गंगा आरती व भजन संध्या के साथ बड़े धूमधाम से दीपोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। इसका उद्घाटन तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार व पडरौना के विधायक मनीष कुमार ने किया। विधायकों ने बांसी नदी के पौराणिक महत्त्व की चर्चा की। कहा कि नदी घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजन का अपना विशेष महत्व है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को आयोजन समिति के संयोजक मंकेश कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, कांदू बैश्य सभा के प्रांतीय सह संयोजक मायाशंकर निर्गुणायत, प्रहलाद केसरी, निर्मल अग्रवाल, गुरुशरण जायसवाल, राजेश जायसवाल, गोविंद सिंह, प्रहलाद वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान पंडित नागेंद्रनाथ द्विवेदी, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय देवड़ा, डॉ. प्रियंका वर्मा, जेके सिंह, विनय तिवारी, राधे रौनियार, शंभू शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें