पटहेरवा। एनएच-28 पर गोपालगढ़ गांव के पास शुक्रवार को हुए हादसे मेंं कुरमौनी गांव के प्रधान की शिक्षामित्र पत्नी की मौत हो गई। तिरंगा फहराने के बाद वह पति के साथ बाइक से गोरखपुर जा रही थीं। गोपालगंढ़ गांव के सामने ब्रेकर पर बाइक उछलने के कारण अटैची सड़क पर गिर गई। उसे लाने जा रहीं निसात अंजुम बोलेरो की चपेट में आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी गांव के प्रधान जुल्फकार अली की 45 वर्षीय पत्नी निसात अंजुम गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थीं। इनके बेटे गोरखपुर में रहते हैं। तिरंगा फहराने के बाद शुक्रवार को प्रधान जुल्फकार और निसात अंजुम को बाइक से लेकर गोरखपुर के लिए निकले। कसया नगर के गोपालगढ़ गांव के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से निसात अंजुम के हाथ से अटैची छूट गई। प्रधान ने सड़क किनारे बाइक रोकी तो निसात अंजुम अटैची लाने के लिए सड़क पर गईं। उधर से गुजर रहे बोलेरो की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया।
पत्नी की मौत जुल्फकार बदहवास हो गए और बिलखने लगे। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी होने पर गांव वाले भी पहुंच गए। पत्नी को बच्चों के पास गोरखपुर छोड़कर जुल्फकार का किसी काम से रात में लखनऊ जाना था। इस बाबत कसया इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
कलक्ट्रेट पर झंडा फहराते डीएम मनोज कुमार। संवाद