शीतल को सम्मानित करते कोच राजेश कुमार गुप्ता।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। हाटा कस्बा निवासी एक बालिका बॉक्सिंग खिलाड़ी ने जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्रस स्टेडियम मेरठ में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। अब वे 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित 7वीं राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 11 व 12 अप्रैल को आयोजित 7वीं युवा बालिका राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हाटा की बाक्सिंग खिलाड़ी शीतल कुशवाहा ने प्रतिभाग कर गोल्ड मेडल जीता है। अब वे 21 ये 27 अप्रैल तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित 7वीं युवा बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद, कोच राजेश कुमार गुप्ता, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, कोच धीरेंद्र कुमार सिंह, बीएन मिश्र, डॉ. वीके सिंह, डॉ. अरूण कुमार गौतम आदि ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी है।