फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

Wed, 27 Dec 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। उरदहा अनुसुइया नगर में बुधवार को शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से कस्बा में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

आयोजन समिति से जुड़े लोग बुधवार की सुबह एकत्र हुए। यहां से जयमाता दी के जयघोष के साथ कस्बा में कलश निकाली गई। यह कलश यात्रा कस्बा का भ्रमण करते हुए धर्म समधा मंदिर परिसर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पोखरे से कलश में जल भरा। कलश यात्रा पुन: आयोजन स्थल पहुंची, वहां विधिविधान से यज्ञ मंडप की पूजन कर कलश स्थापित किया गया। इसके बाद शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के दौरान अयोध्या से आए कथा वाचक ब्यास ज्ञान प्रकाश पांडेय नियमित प्रवचन करेंगे। यज्ञाचार्य आचार्य कोकिल पांडेय, उप यज्ञाचार्य आचार्य नन्हे बाबा विधिविधान से यज्ञ का पूजन करेंगे। इस दौरान देवधन सिंह, शशांक शेखर रिंकू बाबा, पारस सिंह, दिग्विजय सिंह, आलोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें